{"_id":"6a888e1fb88fffaee2067b4a","slug":"study-tables-distributed-to-18-schools-gonda-news-c-100-1-slko1026-164709-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 विद्यालयों में बांटी गईं स्टडी टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 विद्यालयों में बांटी गईं स्टडी टेबल
विज्ञापन
पंडरीकृपाल में स्टडी टेबल वितरित करते अधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पंडरीकृपाल विकासखंड की 14 ग्राम पंचायतों के 18 परिषदीय विद्यालयों में स्टडी टेबल वितरित की गईं। स्टडी टेबल मिलने से छात्राओं को घर पर पढ़ाई करने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम में छात्राओं को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों और अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं मिलने से छात्राओं का शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। खिरौरा मोहन, नदौरा अर्जुन, मुंडेरवा कला, मुंडेरवा माफी, ठड़वरिया, सोनापार, गिलौली बकठोरवा, भौरूपुर, तेलियानी उपाध्याय, मिश्रौलिया कानूनगो, पिलखाई, कंधरा तेजी, भटवालिया, चौरसिहा और शेजापुर समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में स्टडी टेबल बांटी गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेशहुपुर, मुजेहना की छात्राओं को भी इसका लाभ मिला।