फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी सभी के कंधों पर

विज्ञापन
सैदपुर स्थित एक लॉन में जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्य
विज्ञापन
सपा की ओर से सैदपुर स्थित निर्मल उपवन में बुधवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और वक्ता मिठाई लाल भारती ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है।
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और नीतियों को मानने वाले लोगों से उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों, छात्रों और नौजवानों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गैरजिम्मेदार सरकार का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया है। ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना होगा।
उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की। सैदपुर विधायक अंकित भारती ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन श्रीराम गौतम ने किया। इस मौके पर ओपी भारती, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें