फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tulsidas Jayanti celebrated with reverence and devotion.

Ghazipur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई तुलसीदास जयंती

Thu, 20 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tulsidas Jayanti celebrated with reverence and devotion.
स्थानीय गांव स्थित अतिप्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार शाम मानस संघ की ओर से संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तुलसीदास के जीवन, साहित्यिक योगदान और सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनकी भूमिका को याद किया। साथ ही उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ता मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि तुलसीदास महान कवि होने के साथ ही भारतीय संस्कृति, भक्ति और लोकमंगल की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाले संत थे। उन्होंने साहित्य के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा, करुणा, परोपकार और सदाचार का मार्ग दिखाया। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से तुलसीदास के विचारों और रामचरितमानस के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया, ताकि समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिकता को मजबूती मिल सके। इस अवसर पर राजू उपाध्याय, श्रवण कुमार राय, अमित पांडेय, मनीष राय, गिरजा पांडेय, बब्बन राय, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed