नगला चतुरी निवासी राज बहादुर सिंह ने अपनी पुत्री सरिता की शादी करीब 22 वर्ष पहले नानेमऊ थाना नसीरपुर निवासी रामनरेश उर्फ जगमोहन यादव से की थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए। आरोप है कि रामनरेश शराब पीने का आदी था और आए दिन सरिता के साथ मारपीट करता था। पीड़ित का आरोप है कि गत 26 जून की रात शराब के नशे में आए आरोपी ने गाली-गलौज की। विवाद से बचने के लिए सरिता अपने बच्चों और सास के साथ देवर के मकान की छत पर सोने चली गई।
ये भी पढ़ें - सात फेरे, सात महीने और फिर मौत: जिस बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था ससुराल, अर्थी पर लौटी; रो पड़े मायके वाले
आरोप है कि देर रात रामनरेश छत पर पहुंचा और लोहे की रॉड से सरिता के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतका की पुत्री ने फोन पर परिजनों को दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें -
1- UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज
2-
हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें