फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खनन केंद्रों पर छापा, मिट्टी से लदे दो ट्रक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। प्रशासन के शिकंजा कसे जाने पर अवैध खनन के कारोबार से जुड़े से लोगों में खलबली मच गई है। दस दिन में लगातार दूसरी बार कार्रवाई कर प्रशासन ने शुक्रवार रात को दो ट्रक जब्त किए हैं। करीब दस दिन पहले प्रशासन ने खनन के दो ठिकानों पर कार्रवाई कर चार वाहन बरामद किए थे।
विज्ञापन


करीब एक वर्ष पहले किसान नेता भानुप्रताप सिंह के जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने सकरौली क्षेत्र के एक गांव में कार्रवाई कर बुलडोजर बरामद किया था। शुक्रवार रात को नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन ने क्षेत्र के गांव पौंड़री में कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे दो ट्रक जब्त किए हैं। दस दिन पहले अवागढ़ और जलेसर के दो ठिकानों पर कार्रवाई कर प्रशासन ने चार वाहन बरामद किए थे। रात की कार्रवाई में जब्त किए गए दोनों वाहन को नायब तहसीलदार ने मंडी में खड़ा करा दिया है। हैरत की बात यह है कि प्रशासन की हर बार की कार्रवाई में खनन में लिप्त लगे लोग भाग जाने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें