फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double-Decker Bus Collides With Truck on Agra-Lucknow Expressway, Conductor Injured

रफ्तार का कहर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, कंडक्टर घायल; यात्रियों में मची चीख-पुकार

Sat, 22 Aug 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:20 AM IST
सार
Register For Event

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के करीब 40 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कंडक्टर घायल हो गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल कंडक्टर को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Double-Decker Bus Collides With Truck on Agra-Lucknow Expressway, Conductor Injured
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के सवारियों से भरी डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कंडक्टर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी होलीडे ट्रैवल्स की डबल डेकर बस पटना से करीब 40 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस को विजय पुत्र संजय निवासी श्यामदासपुर, थाना अतरौली, जिला हरदोई चला रहा था। शनिवार तड़के करीब 4:45 बजे बस थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 31.300 पर पहुंची। इसी दौरान बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस का कंडक्टर मुकेश घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। वहीं क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटाया गया, बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई है। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया है। सभी सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed