घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी से रायबारी जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दोनों हादसों में चालक बाल-बाल बच गए। पहला हादसा चौरिया के पास हुआ। घांटी बाजार से गिट्टी लादकर रायबारी की ओर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दूसरा हादसा झरनाकुटी के पास हुआ। मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। संवाद