फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Fri, 01 May 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली-पैकौली बाजार में बुधवार की रात हुए हादसे के ठीक अगले दिन उसी स्थान पर बृहस्पतिवार शाम एक और दुर्घटना हो गई। दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सुरौली क्षेत्र के पड़री अनिरुद्ध गांव निवासी गनेश अंगद निषाद अपनी मां को बाजार में छोड़कर सब्जी खरीदने रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर रीमा पुत्री जगदीश अपनी मां पुष्पा के साथ सवार थी की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में गनेश के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रीमा को पेट व सिर में चोट लगी है। थानाध्यक्ष अवनीश मौर्य ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें