ग्रामीणों की सूचना पर बलुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को नहर से निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे ने सड़क निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।