बस्ती। शहर के कटरा पानी टंकी की सफाई होने के चलते परेशानी हुई। टंकी से सप्लाई न होने के चलते रमेश्वरपुरी, बभनगांवा, आंशिक आवास विकास व बैरिहवा में जलापूर्ति के लिए लोग परेशान हुए। लोगों ने बताया कि शाम से पानी नहीं आया। इससे परेशानी हुई। वहीं, जलकल जेई अर्चना कुमारी का कहना है कि पानी टंकी की सफाई कराई जा रही है। जलापूर्ति डायरेक्ट ट्यूबवेल के जरिये की जा रही है। सोमवार से टंकी से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। संवाद