फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयी परीक्षा 33 केंद्रों पर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को विश्वविद्यालयी परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पहली पाली में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित सामग्री का इस्तेमाल करते नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं मिले।
विज्ञापन

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुुर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हुई। सुबह की पाली में सात बजे से 10 बजे तक बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने भौतिक और प्राणि विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। जबकि दिन में दो बजे से पांच बजे तक बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर दिया। वहीं बीए प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने पहली पाली में दर्शन शास्त्र द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने शिक्षा शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि कालेज में सुबह की पाली में 454 और शाम की पाली में 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एपीएन में सुबह की पाली में 10 और शाम की पाली में 324, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रणय सिंह के अनुसार उनके परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में छह और शाम की पाली में 242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी नहीं दिखी। जबकि इसके लिए नोडल प्रभारी डॉ. बीपी सिंह के अलावा केंद्राध्यक्षों ने भी एसपी से मांग की थी। मगर सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे।
विश्वविद्यालयी परीक्षा के नोडल बनाए गए एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली हैं। परीक्षा केेंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं एपीएन पीजी कॉलेज में जमा की जा रही हैं।
विज्ञापन

न सचल दल का पता न ही आब्जर्वर का
विश्वविद्यालयी परीक्षा के शुरू होने से पूर्व हर साल सचल दल का गठन हो जाता था। न जाने किन कारणों से इस बार सचल दल का गठन अब तक नहीं हो सका। इस बार विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए आर्ब्जवर की व्यवस्था की बात कही जा रही थी, मगर वह भी पहले दिन जिले के किसी परीक्षा केंद्र पर नजर नहीं आए।
आंतरिक सचल दल रहा सक्रिय
परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए आंतरिक सचल दल ही सोमवार को परीक्षा के दौरान सक्रिय नजर आए। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में आंतरिक सचल दल के प्रोफेसर डॉ. जेपी शुक्ल, प्रोफेसर डॉ. शिवशंकर दुबे के साथ ही प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मनीष श्रीवास्तव और डॉ. गौरव तिवारी ने परीक्षार्थियों की चेकिंग की। एपीएन पीजी कॉलेज और महिला महाविद्यालय सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दल सक्रिय रहा।
पेपर देने के बाद खुश दिखे परीक्षार्थी
बीएससी के परीक्षार्थी पेपर देने के बाद खुश नजर आए। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र मो. दानिश खान ने जूलोजी तो अशरफ अली ने केमेस्ट्री का पेपर दिया है। कटौधा डिग्री कालेज के ये दोनों छात्र पेपर को लेकर काफी खुश नजर आए। बोले की बढ़िया पेपर हुआ है। प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्न आसान थे। ऐसे में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें