फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वैक्सीनेटर का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, प्रति सत्र 10 टीके लगाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नियमित टीकाकरण में कई केंद्रों का रिकॉर्ड कम मिलने पर अब वैक्सीनेटर के प्रत्येक सत्र में न्यूनतम 10 टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। साथ ही, मासिक रिपोर्ट कार्ड बनेगा। 10 से कम टीकाकरण पर जवाब तलब होगा। लगातार यही स्थिति रहने पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बीते दिनों स्वास्थ्य समिति की बैठक में नियमित टीकाकरण में कमी की जानकारी पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सीएमओ को सुधार के लिए कहा था। साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं के जरिये अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए थे।
देहात के केंद्रों पर टीकाकरण 85 फीसदी से ज्यादा और शहरी पर 75 फीसदी मिलने पर सवाल भी उठाए थे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने अब वैक्सीनेटर का प्रति सत्र लक्ष्य तय किया है। प्रत्येक सप्ताह टीकाकरण की समीक्षा होगी। सत्र रिपोर्ट पर मंथन भी होगा।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में कम टीकाकरण वाले केंद्रों में नवाबगंज (70 फीसदी), बिथरी चैनपुर (77 फीसदी) शामिल रहे। जबकि शहरी क्षेत्र के संतनगर, बानखाना, पुराना शहर, जसौली, शेरअली गौटिया, पीर बहोड़ा, हजियापुर, हरुनगला, अर्बन आंवला 70 फीसदी तक नहीं पहुंचे।

बीमारियों के प्रति सुरक्षा कवच बनाता है टीका
डीआईओ डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक नियमित टीकाकरण से शिशु को 12 गंभीर रोगों के प्रति सुरक्षा कवच मिलता है। इसमें पोलियो, खसरा, टेटनस, निमोनिया, टीबी, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, काली खांसी, एचआईबी, रोटावायरस, रुबेला, जेई शामिल हैं। टीका सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाता है। यूविन पोर्टल पर बच्चे के टीके की जानकारी मिलती है और अभिभावकों के मोबाइल पर मेसेज से जानकारी मिलती है।

फोटो
स्वास्थ्य केंद्रों पर पिलाई गई विटामिन ए की खुराक
बरेली। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से स्वास्थ्य केंद्रों पर विटामिन ए संपूरण एवं आईएएफ सिरप वितरण अभियान शुरू किया। सीएचसी फरीदपुर में एमएलसी कुंवर महाराज और ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि अभियान में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा दी जाएगी, ताकि कुपोषण, एनीमिया, दृष्टिदोष की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें