फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two pairs of fair special trains between Bareilly-Roorkee from today

Bareilly News: बरेली-रुड़की के बीच दो जोड़ी मेला विशेष ट्रेनें आज से

Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of fair special trains between Bareilly-Roorkee from today
बरेली। रुड़की में लगने वाले पिरान कलियर मेला के मद्देनजर रेलवे बरेली-रुड़की के बीच 22 से 31 अगस्त तक दो जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे कलियर मेला और उर्स में शामिल होने वाले जायरीन को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04321 बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन बरेली से सुबह 7:20 बजे चलने के बाद दो बजे रुड़की पहुंचेगी। 04322 रुड़की-बरेली विशेष ट्रेन रुड़की से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद रात 11 बजे बरेली आएगी। 04319 बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन सुबह 10:40 बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:15 बजे रुड़की पहुंचेगी।
विज्ञापन

04320 रुड़की-बरेली विशेष ट्रेन रुड़की से शाम 6:20 बजे चलने के बाद रात 1:20 बजे बरेली आएगी। इन गाड़ियों को बरेली-रुड़की के बीच रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, चंदक और लक्सर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
27 अगस्त से चलेगी रक्षाबंधन विशेष ट्रेन
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक हरिद्वार-देहरादून के बीच रक्षाबंधन विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। 04330 हरिद्वार-लखनऊ रक्षाबंधन विशेष ट्रेन हरिद्वार से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद रात आठ बजे बरेली आएगी और रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04319 लखनऊ-हरिद्वार रक्षाबंधन विशेष ट्रेन लखनऊ से रात 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और सुबह 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed