फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक का चालान करने पर यातायात पुलिस के दरोगा से अभद्रता, आरोपी बोला- वर्दी उतरवा लूंगा

Sun, 10 May 2026 12:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में यातायात पुलिस के दरोगा से अभद्रता का मामला सामने आया है। दरोगा ने कथित इंजीनियर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज इलाके में यातायात पुलिस के एक दरोगा व हमराही के साथ बाइक सवार तीन लोगों ने अभद्रता कर दी। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने एक कथित इंजीनियर समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


टीएसआई गजेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि चार मई की सुबह वह होमगार्ड अजीत कुमार के साथ झुमका तिराहा से टूटे हुए बैरियर लेकर पुलिस लाइन में जमा करने आ रहे थे। तभी मीरगंज की तरफ से एक बाइक पर बैठकर तीन लोग आए। हमराह ने उनको रोककर बाइक पर तीन सवारी नहीं बैठाने की हिदायत दी। हमराह के साथ बाइक चालक मान सिंह व सवार अन्य दो लोगों ने अभद्रता की व शाम तक वर्दी उतरवाने की धमकी दी। जब गजेंद्र शर्मा विवाद सुलझाने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की। तब उन्होंने बाइक का एक हजार रुपए का चालान कर दिया।

फोन पर दी धमकी 
आरोप है कि उसी दिन शाम उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई कि मैं मानवाधिकार लखनऊ से इंजीनियर योगेंद्र कुमार बोल रहा हूं। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मेरे भाई की बाइक का चालान करने की। कथित इंजीनियर ने अशब्द कहे और कहा कि नौकरी करना सिखा दूंगा। भलाई इसी में है कि चुपचाप चालान के पैसे भर दे। यह धमकी दरोगा के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई। दरोगा की तहरीर पर बाइक चालक मानसिंह, इंजीनियर योगेंद्र सिंह व अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें