बरेली कॉलेज में सोमवार को बीएड, बीएलएड समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हुई। पहली पाली के दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। उसके पास से 26 पर्चियां बरामद हुईं।
बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल की 26 पर्चियों के साथ पकड़ा गया। 14 अप्रैल से प्रथम पाली में चल रही परीक्षाओं में नकल पर्चियों का ये तीसरा मामला है। इससे पहले एक छात्र 11 तो एक अन्य छात्र नकल की नौ पर्चियों के साथ नकल करते पकड़ा गया था। ऐसे में सघन तलाशी के बावजूद परीक्षा कक्ष तक भारी मात्रा में नकल पर्चियां पहुंचना अपने आप में प्रश्न चिन्ह है।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में सोमवार को बीएड, बीएलएड समेत अन्य विषयों की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में प्राइवेट व वार्षिक कोर्स की परीक्षाएं चल रही हैं। प्रथम पाली में कमरा नंबर सात में बीएड का एक विद्यार्थी 26 पर्चियों के साथ नकल करते पकड़ा गया।
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंदीवर सिंह ने बताया कि छात्र की पैंट नकल पर्चियों से भरी हुई थी, जिसे बाद में खाली कराया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा 8 बजे शुरू हुई, आधे घंटे बाद कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने प्रॉक्टोरियल टीम को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तलाशी ली। तीनों पाली में कुल 4026 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।