फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टूटी सड़क होंगी पक्की, वार्ड में तेज होगा विकास

Tue, 12 May 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनावी वर्ष के मद्देनजर बरेली नगर निगम ने शहर की बदहाल सड़कों और बुनियादी समस्याओं को दूर करने की पहल की है। शासन के निर्देशों के बाद नगर आयुक्त और महापौर ने पार्षदों के साथ मिलकर विकास कार्यों को गति देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

पार्षदों से उनके वार्डों में रुके हुए और नए विकास कार्यों का प्लान मांगा गया है। निगम का विशेष ध्यान उन मोहल्लों और गलियों पर है, जहां पुरानी ईंटों के खड़ंजे हैं या सड़कें और नालियां जर्जर हैं। इन्हें प्राथमिकता से पक्का किया जाएगा। पिछले शनिवार को प्रमुख सचिव गुरु प्रसाद ने शहर के विकास की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त किया था। अब वार्ड स्तर पर जलभराव और टूटी सड़कों वाले इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है। शहर के जौहरपुर वार्ड के सर्वोदय नगर में कई गलियां में खड़जा पड़ा हुआ है, इसी तरह कंजादासपुर, परतापुर चौधरी, नंदोसी, बजरिया पूरनमल समेत कई वार्ड में सड़के टूट पड़ी है। जिससे वहां रहने वाली आबादी प्रभावित होती है। कई बार यहां के पार्षद निगम को प्रस्ताव दे चुके है लेकिन अभी भी काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें