फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भभावना पुलाव: सद्भाव के चावल जुटाने रवाना हुआ अमर उजाला का रथ, सौहार्द की खुशबू से महकेगा बरेली

Tue, 07 Oct 2025 02:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवाल से पहले सद्भभावना पुलाव सहभोज में सौहार्द का संदेश देने के लिए शहरवासी एकजुट होंगे। इसके लिए अमर उजाला का रथ सोमवार को रवाना हुआ। यह रथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सौहार्द के चावल जुटाएगा। 
Register For Event
विज्ञापन
सद्भभावना पुलाव अभियान का हुआ शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवाल से पहले शहर को सद्भाव का संदेश देने के लिए सद्भभावना पुलाव सहभोज होगा। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर से सद्भावना रथ रवाना हुआ जो कॉलोनियों, मोहल्लों, अस्पतालों, प्रतिष्ठानों, धर्मस्थलों तक पहुंचकर सौहार्द के दाने जुटाएगा। रथ की रवानगी से पूर्व अमर उजाला कार्यालय परिसर में डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने एक मुट्ठी चावल का सहयोग किया। 

विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि सामाजिक एकजुटता और सौहार्द की भावना बढ़ाने के लिए हर घर से एक-एक मुट्ठी चावल लेकर उससे निर्मित सद्भावना पुलाव का वितरण कराना सराहनीय प्रयास है। शहरवासियों से उनके क्षेत्र में रथ पहुंचने पर एक-एक मुट्ठी चावल देने की अपील की। मंगलवार को रवाना रथ 11 अक्तूबर तक शहर में घूमकर सौहार्द के चावल जुटाएगा। 12 अक्तूबर को शील चौराहे पर मुख्य आयोजन होगा। इसके साथ ही, शहर के विभिन्न इलाकों में भी पुलाव वितरण होगा। 

मुख्य प्रायोजकः महिसुधा चेयरपर्सन रीता सिंह, प्रेम राजपूत, मैक्सालाइफ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनीस बेग, जगत फार्मा के डायरेक्टर डॉ. एमएस बासू, मोक्ष द सोशल क्लब के डायरेक्टर विनय कमल गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी मानुष पारीक, डॉ अनीस बेग, रीता सिंह आदि ने किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
आज यहां पहुंचेगा रथ
मंगलवार को मानसी आईवीएफ सेंटर रामपुर गार्डन प्रभा टॉकीज के सामने, कृष्ण संजीव एंटरप्राइजेज आनंद आश्रम मार्केट, प्रफुल्ल ग्रीनट्री एनर्जी सिविल लाइंस होटल रमाडा के पास, गुरू प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन हिंद टॉकीज के पीछे जवाहर मार्केट रोड, एसआरएल लैब सिविल लाइंस में सिद्धिविनायक अस्पताल के पास, होटल डिप्लोमेट सिविल लाइंस में चौपला रोड, सीलैंड रामपुर गार्डन अजंता स्वीट्स के पास, राजश्री आटा मिल गोपाल भोग आटा श्यामगंज, अजंता स्वीट्स रामपुर गार्डन, यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज सिविल लाइंस चौपुला रोड, जसोरिया ब्रदर्स सिविल लाइंस नगर निगम के सामने, शिव इंटरप्राइजेज शिव फोम सिकलापुर, रामा श्यामा पेपर मिल सर्किट हाउस चौराहा सद्भावना रथ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें