फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली और पीलीभीत में तेज हवा के साथ बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल, किसानों को नुकसान

Tue, 07 Oct 2025 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में मानसून की विदाई के बाद मौसम ने करवट ली। मंगलवार सुबह करीब एक घंटा तक तेज बारिश हुई। उधर, पीलीभीत में तेज हवा के साथ बारिश होने से फसलों को नुकसान हुआ है। धान की फसल खेतों में गिर गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
हवा और बारिश से खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ने ठंड का अहसास कराया। शहर के मॉडल टाउन, हजियापुर और सिटी स्टेशन पर जलभराव हो गया। निचले इलाकों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं धान की कटाई के समय बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। जिन खेतों में धान कटा पड़ा है, उनमें पानी भर गया। 

विज्ञापन


इससे पूर्व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हल्की बारिश, रिमझिम का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दिनभर हल्के बादल मंडराए और शाम को अनुकूल माहौल बनने पर खंडवर्षा हुई। कुछ इलाकों में झमाझम तो कहीं रिमझिम की स्थिति रही। सोमवार को अधिकतम पारा सामान्य स्तर पर 32.8 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 86 फीसदी रही। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में मध्य प्रदेश के किशोर की बेरहमी से हत्या, चोरी का आरोप लगाकर पीटा, फिर हाथ बांधकर पानी में फेंका
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बरेली से मानसून पिछले सप्ताह विदा हो चुका है। पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की वजह बन रहा है। सोमवार को जिले में तेज बारिश के आसार थे लेकिन उच्च वायुदाब होने से अनुमान के अनुसार बारिश नहीं हुई। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।  

विज्ञापन

खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : संवाद
पीलीभीत में तेज हवा के साथ बारिश 
पीलीभीत जिले में सोमवार देर शाम से मौसम ने करवट ली। शाम के समय बारिश के बाद मंगलवार सुबह भी बारिश शुरू हो गई। तेज हवा भी चली। बारिश और हवा ने लोगों को हल्की सर्दी का एहसास कराया। लोग भीगने से बचाव के लिए घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। 

तेज हवा के साथ बारिश होने से धान की फसल खेतों में गिर गई। किसानों का कहना है कि धान की कटाई हो रही है, लेकिन इस बीच बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अगर अब और बारिश हुई तो फसल को काफी नुकसान होगा। कुछ इलाकों में पेड़ भी गिर गए। जिले के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें