फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, प्रमोद पकौड़ी समेत 27 बदमाशों के आठ गैंग पंजीकृत

Sat, 13 Jun 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने जिले में आठ नए अपराधी गिरोह पंजीकृत किए हैं। इनमें 29 अपराधियों को शामिल किया गया है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने जिले में अपराधियों के आठ नए गिरोह पंजीकृत किए हैं। इनमें 29 अपराधियों को शामिल किया गया है। इनमें लूट के आरोपी प्रमोद उर्फ पकौड़ी का गिरोह भी शामिल है। किला पुलिस ने लूटपाट और छिनैती के मामले में सीबीगंज के तिलियापुर निवासी सोहेल उर्फ सोहिल व बिलाल, परसाखेड़ा निवासी रहीमुद्दीन का गैंग पंजीकृत किया है। इनके गैंग का लीडर परसाखेड़ा बंजरिया निवासी आसिफ है।

विज्ञापन


अलीगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी फैजुल्लापुर कुंडरिया निवासी नेक्सू उर्फ पूरनलाल के गैंग को पंजीकृत किया है। पूरनलाल के गिरोह में उसके गांव का भूपराम भी शामिल है। हाफिजगंज पुलिस ने लूट करने वाले दो गिरोह पंजीकृत किए हैं। एक गिरोह लमखेड़ा निवासी बाबूराम उर्फ निराला का है। इसमें उसकी पत्नी मैना देवी, रम्पुरा निवासी मुन्नालाल और बिल्लू यादव शामिल हैं।

दूसरे गैंग का सरगना बिथरी चैनपुर के पुरनापुर निवासी प्रमोद उर्फ पकौड़ी है। गिरोह में उसके गांव के सनी व प्रशांत पटेल शामिल हैं। मीरगंज पुलिस ने लूट में शामिल दियोरिया अब्दुल्लागंज निवासी सोहेल के गैंग को पंजीकृत किया है। गिरोह में सोहेल के गांव का तस्लीम शामिल है। इज्जतनगर पुलिस ने लूट में बिथरी चैनपुर पुरनापुर निवासी मनोज पटेल के गिरोह को पंजीकृत किया। मनोज के गैंग में औरंगाबाद का गौरव गंगवार, शिवम पंडित, कमुआ का केशव पटेल और कलारी का अजय पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन


मुस्तकीम को बनाया गोकशी गैंग का सरगना
क्योलड़िया पुलिस ने गोकशी गैंग का लीडर भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नीलाल निवासी मुस्तकीम को बनाया है। मुस्तकीम के गैंग में जादवपुर का अनूप, भुआ बाजार का मुन्ना, गुपलापुर का नईम, शाहजहांपुर का मुन्ना और भूड़ा भोजीपुरा का जीशान सक्रिय हैं। बारादरी पुलिस ने हत्या व लूट करने वाले बड़ेपुरा निवासी विमल के गिरोह को पंजीकृत किया है। इसमें डेलापीर निवासी सोहेल उर्फ सोहिल और जवाहर नगर निवासी अनिल शामिल हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में दो साल पहले 205 गैंग पंजीकृत थे जिनमें लीडर समेत सदस्यों की संख्या 982 थी। 27 जून 2024 के बाद सौ नए गैंग पंजीकृत कराए हैं, जिनमें लीडर व सदस्यों की संख्या 493 है। इस तरह जिले में कुल 305 गैंग पंजीकृत हैं, जिनमें 1475 बदमाश शामिल हैं। सभी की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें