बरेली। भारत सरकार ने ईद उल अजहा (बकरीद) की छुट्टी 27 मई को घोषित की थी। इसे बदलकर अब 28 मई कर दिया गया है। लिहाजा, पासपोर्ट कार्यालय बरेली और अधीनस्थ पासपोर्ट सेवा केंद्र भी 28 मई को बंद रहेंगे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, पूर्व में जिन आवेदकों ने पासपोर्ट आवेदन जमा करने के लिए 28 मई का स्लॉट बुक किया था उनके अपॉइंटमेंट 27 मई को प्रोसेस होंगे। इसलिए 28 मई के बजाय आवेदक 27 मई को संबंधित पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदन जमा कर सकते हैं।