दिल्ली में अभय नाम के व्यक्ति से खरीदी थी ड्रग्स
पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह नई दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से अभय नाम के व्यक्ति से यह ड्रग्स खरीदकर लाया था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसकी मां जबीना को फोन कर दी गई। रात में थाने आए फरमान के वकील ने उसकी जमानत कराई।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरमान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/22ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के लिए रक्त नमूना लिया गया है। एफएसएल से नमूने की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि हादसे के वक्त वह नशे में था या नहीं। दर्ज एफआईआर की धाराओं में एक वर्ष तक की सजा है। इस वजह से थाने से ही फरमान को जमानत दे दी गई है। ड्रग्स जिससे खरीदी गई थी, उसके संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।