फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव सिधौली की गौटिया के मुकेश कश्यप की पत्नी ममता का शव सोमवार को रस्सी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने बताया कि सिधौली के मुकेश की शादी अंबरपुर की ममता से 11 साल पहले हुई थी। दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार दिल्ली में रहता था। कुछ समय पहले ही गांव लौटा था। पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। मायके पक्ष ने कई बार समझौता भी कराया था। सोमवार सुबह ममता का शव घर के बरामदे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने की सूचना मिली। ससुराल गए मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक भी गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वर्जन,
विवाहिता के मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें