फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंटवारे के विवाद में भाई पर की फायरिंग

Wed, 13 May 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव खमिरया आजमपुर निवासी सियाराम ने बंटवारे के विवाद में भाई त्रिमोहन पर मंगलवार को फायरिंग की। इसमें त्रिमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव कर रहीं सियाराम की पत्नी नारायणी देवी के दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गईं। त्रिमोहन की तहरीर पर सियारम के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव के मंगली के बेटे त्रिमोहन ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 10:30 बजे अपने ट्रैक्टर से गांव जाम के मलखान सिंह का खेत जोत रहे थे। आंधी-बारिश आने से वह ट्रैक्टर छोड़कर बाइक से मीरगंज जा रहे थे। आरोप है कि जब वह जाम चौराहा पहुंचे, वहां उनका बड़ा भाई सियाराम लाइसेंसी बंदूक लेकर स्कूटी से पहुंच गया। सियाराम की पत्नी नारायणी देवी भी साथ आईं। वहां सियाराम ने बंटवारे के विवाद में गाली-गलौज की। इन्कार करने पर सियाराम ने जान से मारने की नीयत से त्रिमोहन पर फायरिंग कर दी। इससे त्रिमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पर नारायणी देवी के दाहिने हाथ में गोली लग गई। त्रिमोहन ने आरोप लगाया कि यदि वह मौके से नहीं भागते, तो भाई सियाराम हत्या कर देता। त्रिमोहन ने मीरगंज थाने में आरोपी भाई सियाराम के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है। वहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि आरोपी को नामजद किया गया। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें