सिरौली। पानी में डुबोकर दिव्यांग बेटे कन्हैया (9) की हत्या का आरोप पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सही नहीं पाया गया। कन्हैया के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने या चोट से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। मोहल्ला गढ़ी निवासी विवाहिता संध्या ने पति अनिल और ससुर रतिराम पर बेटे कन्हैया की हत्या का आरोप लगाया था। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि कन्हैया के शव पर चोट नहीं पाई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि पति से मतभेद के चलते संध्या ने शिकायती पत्र दिया गया था।