बरेली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के द्वितीय दिवस पर बुधवार को जूडो प्रतियोगिता का आयोजन विनायक इंटरनेशनल स्कूल, फरीदपुर में किया गया।
इसमें सब-जूनियर 23-28 किग्रा बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम, अनम द्वितीय और काव्या यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 28-32 किग्रा में निधि यादव प्रथम, परी मिश्रा द्वितीय और आरोही मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। 32-36 किग्रा में काव्या गुप्ता ने प्रथम, डॉली ने द्वितीय और अपेक्षा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 36-40 किग्रा में नित्या अग्रवाल प्रथम, अवनी सिंह तोमर द्वितीय और फ्रूटी तृतीय स्थान पर रहीं। 40-44 किग्रा में अंशिका गंगवार अव्वल रहीं, आरजू महाजन ने दूसरा और आराध्या जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, बालक वर्ग में 25-30 किग्रा में दिनेश प्रथम, प्रिंस यादव द्वितीय और देव यादव तृतीय स्थान पर रहे। 30-35 किग्रा में लोकेश सिंह प्रथम, जुबेर खान द्वितीय और पार्थ जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। 35-40 किग्रा में सूर्य पाठक ने पहला, सिद्धांत सिंह ने दूसरा और शानू आर्य ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। 40-45 किग्रा में प्रतीक यादव प्रथम, अर्पित सिंह द्वितीय और आशीष भास्कर तृतीय स्थान पर रहे, जबकि 45-50 किग्रा में विकास पाल प्रथम, निखिल गंगवार द्वितीय और मो. जमन तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग 55 किग्रा में मोहित, बालिका वर्ग 44 से 48 किग्रा में श्रद्धा ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग 60 से 66 किग्रा में दिग्विजय व 57 किग्रा से 63 किग्रा में फैज अव्वल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव जूडो संघ शादाब आलम, खेल विभाग अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, जूडो कोच दीक्षा शर्मा, निर्णायक संजू कुमार, योगेंद्र पूनिया और विजयवीर सिंह यादव का विशेष योगदान रहा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।