फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के विरुद्ध मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी ब्लाक के खप्टिहकलां गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला जारी है। पिछले पखवारे खुली बैठक में नोडल अधिकारी के सामने भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को सीडीओ कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि ग्राम प्रधान सरकारी धनराशि हड़पकर मालामाल हो गया। घटिया विकास कार्य ध्वस्त पड़े हैं। चुनाव नामांकन के समय शपथ पत्र में एक कच्चा मकान दिखाया था। अब दो मंजिली पक्की इमारत खड़ी है। खड़ंजा निर्माण, मिड-डे मील और प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण में धांधली की गई। सभी निर्माण कार्यों की टीएसी जांच की मांग की गई है। आरोप लगाया कि प्रधान ने सरकारी हैंडपंपों से लोहे के जीआई पाइप, राड व अन्य सामान निकाल लिए। इनका कहीं लेखाजोखा नहीं है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य रामस्वरूप, जुगुलकिशोर, गनेशा, शिवमोहन, उदयभान, रज्जू तिवारी, सुरेश निषाद, ममता, गुड़िया, शरबिना शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें