बहराइच। महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को रोजगारपरक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का मकसद रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रिया मुखर्जी ने किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. रीमा शुक्ला ने बताया कि डिलाइट ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को रोजगार के अवसर, विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक पाठ्यक्रम तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की।
संस्था के कोऑर्डिनेटर रवि तिवारी ने छात्राओं को इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्राचार्या डॉ. मुखर्जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस मौके पर डॉ. अमृता मिश्रा, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. निधि मल्ल, डॉ. कमर जहां, डॉ. यास्मीन फातिमा तथा शिक्षणेत्तर कर्मी व स्नातक की छात्राएं उपस्थित रहीं।