फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रीराम मंदिर परिसर में संत तुलसीदास का अर्चन

Thu, 20 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर में पूजन करते अंतरिम महासचिव व महंत दिनेंद्र दास
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम चरित मानस रचकर भगवान राम की पावन गाथा घर घर पहुंचाने वाले गोस्वामी तुलसीदास को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करते हुए अर्चना की गई। बुधवार को राम मंदिर परिसर के श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पीएफसी)के समीप स्थापित मानस प्रणेता संत तुलसीदास की प्रतिमा मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तीर्थ क्षेत्र के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, केके तिवारी आदि ने अर्चकों के साथ संत तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधिवत अर्चना की।
विज्ञापन


वहीं रामचरित मानस की जन्मस्थली तुलसी चौरा पर मानस जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इससे पहले महंत विवेक आचारी ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि तुलसीदास जी केवल कवि नहीं, युगद्रष्टा थे। उन्होंने भक्ति को लोकभाषा में लाकर जन-जन तक पहुंचाया। वे भक्त भी थे, संत भी थे और समाज सुधारक थे। इस अवसर पर 11 वैदिक आचार्यों व सुंदरकांड पाठ करने वाले आचार्यों को सम्मानित भी किया गया। वहीं तुलसीदास जी की छावनी में महंत जर्नादन दास के निर्देशन में जयंती मनाई गई। पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें