फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कक्षावार और विषयवार समय सारिणी का प्रयोग अनिवार्य

Tue, 21 Apr 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर भगन। अयोध्या के न्याय पंचायत तोरो माफी की सागरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई शिक्षक संकुल बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर विचार किया गया। नोडल संकुल सत्य प्रकाश यादव ने विद्यालयों में कक्षावार और विषयवार समय सारिणी का प्रयोग अनिवार्य बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समय सारिणी विद्यालय के बोर्ड पर अवश्य चस्पा की जानी चाहिए। उन्होंने भाषा, गणित और विज्ञान की कक्षाएं प्रतिदिन संचालित करने पर जोर दिया। कार्य पुस्तिकाएं अध्यापकों की देखरेख में पूरी करने के निर्देश दिए गए। संकुल सदस्य अखिलेश यादव ने बताया कि निशुल्क पुस्तकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करना है। निपुण विद्यालय आकलन का रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित किया जाए और स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम संचालित किया जाए। बैठक में लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, मोनिका कसौधन, अंकित सिंह, पुष्पा वर्मा, विवेक उपाध्याय, विश्व मोहन साहू, रवींद्र मौर्य, मोहम्मद आरिफ, अखिलेश कुमार, प्रतीक्षा वर्मा, मंजू वर्मा, राम मूरत यादव, कुशाग्र श्रीवास्तव, सौम्या दुबे और अरुण सिंह सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें