फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 दिन में स्मार्ट मीटर हटाने की चेतावनी दी

Tue, 21 Apr 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
जानाबाजार/ बीकापुर। तहसील क्षेत्र में प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटरों में गड़बड़ी और अधिक बिल आने से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। उपभोक्ताओं ने 10 दिनों के भीतर मीटर न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र केरालाल खां अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना और चौबेपुर के दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता बीकापुर तहसील पहुंचे। इनमें सूबेदार, राजकुमार, विपता और बासमती जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने एसडीएम श्रेया को प्रार्थना पत्र सौंपा। संयुक्त मोर्चा के संयोजक मायाराम वर्मा, शेख मोहम्मद इशहाक और मायाराम यादव भी इस दौरान मौजूद रहे। जनौस के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोइनुद्दीन सहित तमाम लोगों ने भी हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें