फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बालकराम नहीं, राम दरबार पर केंद्रित रहा दीपोत्सव

Sun, 19 Oct 2025 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
19-दीपोत्सव के दौरान जगह-जगह लगीं राम दरबार की होर्डिंग।-संवाद
विज्ञापन
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। नौवां दीपोत्सव बालकराम पर नहीं, बल्कि राम दरबार पर केंद्रित रहा। शायद यही वजह रही कि अयोध्या धाम में लगी सूचना विभाग की होर्डिंगों से बालकराम की तस्वीरें इस बार ओझल रहीं। पीएम-सीएम की तस्वीरों के साथ चहुंओर राम दरबार ही छाया रहा, जिससे ध्वजारोहण कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास का आभास भी हुआ।
22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ पहला दीपोत्सव रामलला पर ही आधारित रहा। हर तरफ रामलला की तस्वीरें दिखती रहीं। इसे लेकर लोगों में उत्साह भी अधिक रहा। इस बार लेकिन ऐसा नहीं है। राम मंदिर निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। दो माह पहले से ही राम दरबार के दर्शन-पूजन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

अब 25 नवंबर को ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 191 फुट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम के एक माह पहले हो रहे दीपोत्सव में ध्वजारोहण उत्सव की अद्वितीय छाप दिख रही है। रामपथ से लेकर समूची अयोध्या में सूचना विभाग की होर्डिंगों में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ राम दरबार की तस्वीर ही प्रमुखता से लगाई गई है।
विज्ञापन

आयोजन का स्लोगन भी ''''रामराज्य का उत्सव'''' रहा। रामराज्य के समय की परिस्थितियां दर्शाती चौपाइयाें के माध्यम से जगह-जगह जिक्र किया गया। कई होर्डिंगों में ''''दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा'''', ''''नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना। नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना।।'''' चौपाइयां लिखी मिलीं, जो रामराज्य के उत्सव व उल्लास से सराबोर कर रही थीं।
साकेत महाविद्यालय से झांकियां निकलने के बाद भी छतों से महिलाएं पुष्पवर्षा करके त्रेतायुग की अनुभूति करा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें