फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अंतरराष्ट्रीय मधुमेह कार्यशाला आज से, 1500 विशेषज्ञ करेंगे मंथन

Fri, 13 Mar 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, उत्तर प्रदेश (आरएसएसडीआई-यूपी) की ओर से अयोध्या में 13 से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय मधुमेह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें देश-विदेश के लगभग 1500 विशेषज्ञ चिकित्सक मधुमेह के आधुनिक इलाज और नई चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. शिवेंद्र सिन्हा ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण युवाओं में मधुमेह तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति प्रभावित है। उन्होंने बेहतर इलाज और बचाव के लिए इस कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया। कार्यशाला का शुभारंभ 14 मार्च को सुबह नौ बजे होगा और कार्यक्रम शाम सात बजे तक चलेगा। इसमें चार प्रमुख व्याख्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ता मधुमेह के इलाज, नई दवाइयों, आधुनिक तकनीकों और रोकथाम पर जानकारी साझा करेंगे। उद्घाटन सत्र में शुगर की नई दवाइयों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेष चर्चा होगी।
विज्ञापन



कार्यशाला का उद्घाटन समारोह 14 मार्च को शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया उपस्थित रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता
कार्यशाला में मधुमेह के आधुनिक उपचार और नई चिकित्सा पद्धतियों पर गहन मंथन होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक रोग की रोकथाम के उपायों और नवीनतम तकनीकों पर अपने विचार साझा करेंगे। मेडिकल के पोस्ट-ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए एक क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य युवा चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा जानकारी से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें