फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's one-sided victory in state-level women's hockey

Ayodhya News: राज्य स्तरीय महिला हॉकी में अयोध्या की एकतरफा जीत

Fri, 21 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya's one-sided victory in state-level women's hockey
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में बृहस्पतिवार से राज्य स्तरीय महिला हॉकी और टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। महिला खेल समारोह के तहत आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हॉकी में प्रदेश के 18 मंडलों और लॉन टेनिस में नौ मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद खेले गए हॉकी मुकाबले में मेजबान अयोध्या मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चित्रकूट मंडल को 13-0 से करारी शिकस्त दी। अयोध्या की ओर से विभा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांच गोल दागे। एकतरफा मुकाबले में अयोध्या ने शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कानपुर मंडल ने बस्ती को 8-0 से हराया। कानपुर की अंशी ने तीन गोल किए। प्रयागराज ने मिर्जापुर को 5-1 से पराजित किया। प्रयागराज की वर्तिका और प्रिंसी ने दो-दो गोल किए। अलीगढ़ ने देवीपाटन को 8-0 से हराया, जबकि वाराणसी ने बरेली को 13-0 से शिकस्त दी। वाराणसी की अनुष्का ने तीन गोल किए। मेरठ ने आगरा को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन टेनिस के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ की रमींद्र दीप कौर ने प्रयागराज की तान्या कुमारी को 3-1 से हराया। अयोध्या की अनुष्का मिश्रा ने देवीपाटन की कोमल को 3-0 से मात दी। गोरखपुर की मानसी सिंह ने देवीपाटन की बीना तिवारी को 3-0 से हराया। प्रयागराज की आयुषी सोनकर ने चित्रकूट की नैन्सी को 3-0 से शिकस्त दी।
वाराणसी की समरागी ने अपनी ही मंडल की विशाखा द्विवेदी को 3-2 से हराया। मेरठ की सोनम ने देवीपाटन की पूनम को 3-2 से पराजित किया। देवीपाटन की अंशिका कनौजिया ने अयोध्या की श्रेया शुक्ला को 3-0 से हराया। प्रयागराज की अनन्या सिंह ने मेरठ की सोनिया सैनी को 3-0 से हराया, जबकि अलीगढ़ की सोनाक्षी ने लखनऊ की बनीषा को 3-1 से पराजित किया। प्रयागराज की स्वाती वर्धन ने गोरखपुर की मैथिली रुगंता को 3-0 से हराया।

उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ाधिकारी श्रावस्ती बृजेश सोनी, प्रशिक्षक, निर्णायक और खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed