फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गांधी की प्रतिमा से नहीं हुई कोई छेड़छाड़

विज्ञापन
46- नगर निगम की ओर से जारी की गई पिछले दो अक्तूबर की तस्वीर- नगर निगम
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रतिमा अपने पूर्व स्वरूप में है। इस बारे में सिर्फ अफवाह फैलाई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी की ओर से मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया गया कि सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में स्थापित गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की दोनों आंखें फोड़ दी हैं। इतना ही नहीं उनका प्रतीकात्मक चश्मा भी गायब कर दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा को तुरंत ठीक कराया जाए। दोनों आंखें दोबारा बनवाने के साथ चश्मा पुनः स्थापित कराया जाए। साथ ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र ने नगर निगम के अवर अभियंता राकेश कुमार के साथ गांधी पार्क का निरीक्षण कर प्रतिमा की जांच की। जांच के बाद अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने बताया कि प्रतिमा पहले जैसी अवस्था में ही है। इसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। पिछले दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर ली गई तस्वीर के आधार पर भी इसका परीक्षण किया गया। इसमें भी प्रतिमा उस दिन जैसी ही अवस्था में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें