फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कभी भी, कहीं भी तुम्हारा काम तमाम कर देंगे...

Sat, 17 Jan 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
28- जगद्गुरु परमहंसाचार्य
विज्ञापन
अयोध्या। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को जान से मारने की धमकी मिली है। परमहंस आचार्य को शुक्रवार की देर रात एक फोन कॉल आई, जैसे ही उन्होंने उठाया तो एक के बाद एक धमकियां मिलने लगीं। फोन करने वाले ने व्यक्ति ने आपत्तिजनक भाषा में हत्या करने की धमकी दी। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि कभी भी, कहीं भी तुम्हारा काम तमाम कर देंगे। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि अगर चाहते हो ऐसा न हो तो हिंदू राष्ट्र की बात करना बंद करो। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। परमहंसाचार्य का आरोप है कि लगातार खतरे के बावजूद उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई। यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी से लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की होगी। उन्होंने सीओ कार्यालय पहुंचकर तहरीर दी है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जिस नंबर से धमकी मिली है, उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें