फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या प्रीमियर लीग में चंबल चार्जर्स और गोमती थंडर की जीत

Mon, 16 Mar 2026 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित अयोध्या प्रीमियर लीग के अंतर्गत सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। मैच के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में चंबल चार्जर्स ने यमुना सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से पराजित कर दिया। यमुना सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंबल चार्जर्स ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में सौरभ यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। दूसरे मुकाबले में गोमती थंडर ने गंगा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में हराया। गोमती थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में गंगा वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 61 रन ही बना सकी और पूरी टीम दबाव में नजर आई। गोमती थंडर के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शक भी स्टेडियम में मौजूद रहे। अयोध्या प्रीमियर लीग के आगामी मुकाबले 27 मार्च तक डाभासेमर स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें