फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया में तकनीकी और व्यावहारिक बाधाएं तत्काल दूर करें: कुलपति

Mon, 29 Jun 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में आगामी शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सोमवार को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक तथा प्रवेश सेल के सदस्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन हाइब्रिड मोड में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के माध्यम से मिले आवेदनों और विषयवार प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति से भी अवगत कराया। कम आवेदन वाले पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति ने कहा कि किसी भी इच्छुक विद्यार्थी को प्रवेश के दौरान तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का सामना नहीं करना चाहिए। बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. अनिल कुमार यादव, प्रोग्रामर रवि मालवीय सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें