फोटो-41- मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम बृजेश कुमार। स्रोत:प्रशासन
- फोटो : 1
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज का बुधवार को डीएम बृजेश कुमार ने निरीक्षण किया। यहां पर दो स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। पूछताछ में पता चला कि वो पिछले काफी समय से अनुपस्थित हैं। ऐसे में डीएम ने दोनों स्टाफ नर्स के वेतन को रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार के पास रखीं स्वचालित कपड़े धोने की मशीनों को सुव्यवस्थित कर अलग रखवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्य द्वार पर सीलन आदि को देखकर समस्या दूर कराने की बात कही। इसके बाद डीएम ने मरीजों व तीमारदारों का हाल जाना और फीडबैक लिया। उन्होंने सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कक्ष को भी देखा। एनआरसी सेंटर में 30 बेड के सापेक्ष 12 बच्चे भर्ती मिले।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने डीएम को बताया कि पोस्टमार्टम हाउस जाने के लिए रास्ता कच्चा है। इस पर डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय कर समस्या दूर कराई जाए। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स नरेश मनारिया व रवींद्र अनुपस्थित पाए गए।
मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने डीएम को बताया कि वह कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि दोनों स्टाफ नर्सों का वेतन रोका जाए। डीएम ने प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह, सीएमएम डॉ. पवन कुमार शर्मा के साथ समीक्षा बैठक भी की।