फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लापता मतदाताओं को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू

Sun, 04 Jan 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पता नहीं लगने वाले मतदाताओं के घरों पर नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। निर्धारित समय के भीतर जांच में उपस्थित नहीं मिलने या पहचान की पुष्टि नहीं होने की स्थिति में ऐसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। अब छह जनवरी को अनंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा में 1489 नए बूथ हैं। इसमें 14,36,528 मतदाताओं के सापेक्ष फॉर्म फीडिंग का शत-प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इसमें 2,67,241 (मृत, अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य) मतदाता मिले थे। इसमें मृत 56,155, शिफ्टेड 1,23,493, अनुपस्थित 59,059, डुप्लीकेट 24,264 और 4270 अन्य शेष हैं। जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में छूट गए हैं या जिनके नाम, पता, आयु आदि में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है, वह छह जनवरी के बाद दावा और आपत्तियां दे सकेंगे।
नोटिस के माध्यम से लापता मतदाताओं से संपर्क कर उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी। यदि तय अवधि में कोई संतोषजनक उत्तर या उपस्थिति नहीं मिलती है, तो संबंधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे मतदाता सूची अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी।
विज्ञापन

एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि छह जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने में किसी भी तरह की लापरवाही से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें