कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में बुधवार को आलापुर के शंकरपुर वर्जी बूथ के बीएलओ विपुल को सम्मानि
अंबेडकरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में डिजिटाइजेशन कार्य को समय से पूर्ण करने वाले जलालपुर के तीन व आलापुर के एक बीएलओ को डीएम अनुपम शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।
इनमें भाग संख्या 265 जनता इंटर कॉलेज भियांव मध्य के बीएलओ जितेंद्र कुमार (रोजगार सेवक), भाग संख्या 356 प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर सरैया की शशी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) व भाग संख्या 196 मकतब इमामिया जामिया करीमपुर नगपुर दक्षिण की महजबीन फातिमा (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) शामिल रहीं। इन तीनों बीएलओ ने समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया है। इनके अलावा आलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-328 उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर बर्जी के बीएलओ विपुल कुमार (रोजगार सेवक) को भी सभी 445 मतदाताओं को गणना प्रपत्र डिजिटाइज करने पर डीएम ने सम्मानित किया। इस मौके उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु, एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता मौजूद रहे। इस पहले टांडा की बीएलओ आशा देवी को सम्मानित किया जा चुका है।