फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 buses will be reserved for Lower PCS examinees

Ambedkar Nagar News: लोअर पीसीएस परीक्षार्थियों के लिए 20 बसें रहेंगी रिजर्व

Fri, 21 Aug 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
20 buses will be reserved for Lower PCS examinees
अकबरपुर डिपो।-संवाद
अंबेडकरनगर। लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले 5016 परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अकबरपुर डिपो करीब 20 बसें रिजर्व रखेगा। इन बसों का संचालन शनिवार से किया जाएगा, ताकि जिले के बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और आजमगढ़ समेत आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। यहां अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक जाने वाली बसों, उनके मार्ग और समय सारिणी की जानकारी दी जाएगी। इससे दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। स्टेशन संचालन प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed