फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दशहरे से पहले पूरा होगा कल्याणी देवी मंदिर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर गणेश केसरवानी ने बुधवार को कल्याणी देवी मंदिर क्षेत्र और बाई का बाग का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को 30 सितंबर तक दशहरे से पहले मंदिर क्षेत्र के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर ने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। कल्याणी देवी मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है।
अंडरग्राउंड विद्युत वायरिंग और फुटपाथ निर्माण के लिए खुदाई जारी है। निरीक्षण में महापौर ने निर्माण सामग्री का मलबा और कीचड़ हटाने के निर्देश दिए।

जलभराव की समस्या पर निर्देश
महापौर ने गऊघाट एसटीपी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंपों के संचालन की जानकारी ली, जहां तीन पंप संचालित पाए गए। बाई का बाग में जलभराव की शिकायतें मिलीं। निरीक्षण में सीवर लाइन में अवरोध पाया गया। महापौर ने तत्काल सफाई और स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें