फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat : छिवकी में बनारस-खजुराहो वंदेभारत का जोरदार स्वागत, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Sat, 08 Nov 2025 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Vande Bharat : बनारस स्टेशन से खजुराहो वंदेभारत ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन विंध्याचल स्टेशन होते हुए प्रयागराज के छिवकी जंक्शन पर पहुंची तो ट्रेन का यहां पर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। 
Register For Event
विज्ञापन
छिवकी स्टेशन पर बनारस-खजुराहो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्थानीय जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन को पहली और संगम नगरी को पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफ़ा मिला।   शनिवार सुबह 11:26 बजे वंदे भारत प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन  पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। भगवा रंग की आठ कोच की यह ट्रेन को फूलों से सजी यहां पहुंची। यहां स्टेशन पर मेयर गणेश चंद्र केसरवानी, विधायक दीपक पटेल और गुरु प्रसाद मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

विज्ञापन


 प्रयागराज छिवकी में ट्रेन का पांच मिनट तक ठहराव रहा। इस दौरान ट्रेन की महिला लोको पायलट और अन्य स्टाफ का माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। यात्रियों से भरी हुई यह ट्रेन 5 मिनट के ठहराव के बाद रवाना हो गई। रेलवे बोर्ड जल्द ही इसके नियमित संचालन का शेड्यूल जारी करेगा।

इस अवसर पर प्रयागराज मंडल एडीआरएम दीपक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके सशक्त आधारभूत ढाँचे और कुशल परिवहन प्रणाली पर निर्भर करती है। उत्तर प्रदेश में परिवहन साधनों के तीव्र विकास का सीधा प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भारतीय रेल इस विकास यात्रा की सच्ची जीवनरेखा है और उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल इस दिशा में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। प्रयागराज मंडल नई दिल्ली से हावड़ा के मध्य 750 किलोमीटर लंबे गाजियाबाद–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सेक्शन तक फैला हुआ है, जो भारतीय रेल का सबसे लंबा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन है, जहाँ उच्चतम संरक्षा मानकों के साथ परिचालन किया जा रहा है।

मंडल में प्रतिदिन 157 ट्रेनें अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालित की जा रही हैं, जिनमें वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम सेवाएँ शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 49 स्टेशनों पर 430 नई स्टील बेंचें लगाई जा चुकी हैं तथा 113 कुशनयुक्त बेंचों की स्थापना जारी है।
विज्ञापन

छिवकी स्टेशन पर बनारस-खजुराहो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्थानीय जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारतीय रेलवे की तस्वीर बदल गई। विधायक दीपक पटेल ने कहा कि 2014 के पहले लोग छिवकी  स्टेशन आने पर कतराते थे लेकिन अब यहां एक भव्य स्टेशन बन चुका है। स्टेशनों पर यात्रियों को लगाकर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने भी रेलवे की बदलती तस्वीर को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया।

इसके पूर्व एडीआरएम ने बताया कि प्रयागराज मंडल में क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाएँ जारी हैं। 1423.96 करोड़ की लागत से चुनार–वोपन खंड का दोहरीकरण कार्य जारी है (लक्षित समापन 2027-28)। 2390 करोड़ की लागत से प्रयागराज–पं. दीनदयाल उपाध्याय तीसरी रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है (लक्षित समापन 2026-27)। 1640 करोड़ की लागत से इरादतगंज–मानिकपुर तीसरी लाइन परियोजना पर कार्य जारी है (लक्षित समापन 2028-29)। इन परियोजनाओं के अंतर्गत प्रयागराज मंडल के 12 स्टेशनों पर नए एफओबी भी बनाए जा रहे हैं। इन सबके माध्यम से मंडल आधुनिक रेल सुविधाओं से युक्त एक सशक्त यातायात नेटवर्क की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें