फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डीएम ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के कार्य प्रगति का किया निरीक्षण, कहा गुणवत्ता से न हो समझौता

Fri, 07 Nov 2025 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर फाफामऊ में निर्माणाधीन सिक्स लेन फाफामऊ ब्रिज के एक्स्ट्राडोज्ड हिस्से का निरीक्षण किया। परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं कार्य स्थिति की जानकारी ली।
Register For Event
विज्ञापन
डीएम ने फाफामऊ सिक्स लेन पुल का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर फाफामऊ में निर्माणाधीन सिक्स लेन फाफामऊ ब्रिज के एक्स्ट्राडोज्ड हिस्से का निरीक्षण किया। परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं कार्य स्थिति की जानकारी ली। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया गया कि सिक्स लेन ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है और प्रोजेक्ट का लगभग 82 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।

विज्ञापन


कार्य के एक्स्ट्राडोज्ड सेगमेंट में कुल चार हैंगिग पिलर हैं, जिनमें दो पिलर का कार्य पूर्ण हो गया है। एक पिलर में लगभग 70 प्रतिशत एवं दूसरे पिलर के कार्य में अभी तक 37 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। जिस पर कार्य तेजी से चल रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा एक्स्ट्राडोज्ड सेगमेंट के इरेक्शन की तकनीक, चरणबद्ध पद्धति तथा इरेक्शन एवं स्ट्रेसिंग के टाइम साइकिल के बारे में बताया। शेष कार्य कार्यक्रम तथा कार्य निष्पादन की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

फाफामऊ सिक्स लेन पुल का जायजा लेते डीएम मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
जिलाधिकारी ने पुल के ईपी-4 तक अप्रोच रोड की प्रगति के बारे में जानकारी ली। ईपीसी कांटैªक्टर ने बताया गया कि अप्रोच रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे 15 नवंबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। 20 नवंबर से ईपी-4 पर सेगमेंट लिफ्टिंग कार्य आरंभ किया जाएगा। ईपी-4 के शेष सभी सेगमेंट के इरेक्शन तथा फिनिशिंग कार्य जून 2026 तक पूर्ण होने का लक्ष्य है। फाफामऊ साइड पर मेजर ब्रिज के वियरिंग कोट का कार्य दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया जाएगा और एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्थापना का कार्य भी साथ-साथ चलेगा।

डीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट के एक्स्ट्राडोज्ड भाग के साथ प्रोजेक्ट के अन्य भागों में जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करा लिया जाए, जिससे परियोजना में इनके कारण कोई विलंब न हो। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि ब्रिज के निर्माण में जिला प्रशासन से यदि किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो प्रशासन के द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, परवेज सुल्तान-जेनरल मैनेजर, एसपी सिंगला वरुण वार्ष्णेय, सहायक अधिशासी अभियंता मॉर्थ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें