लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य)-2025 की परीक्षा 28 से 30 जून तक लखनऊ में होगी। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, 28 जून को प्रथम पाली में (सुबह नौ से 12 बजे) सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में (2:30 से चार बजे तक) सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 29 जून को प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान जबकि द्वितीय पाली में क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर की परीक्षा होगी। 30 जून को प्रथम पाली में साक्ष्य अधिनियम एवं द्वितीय पाली में अन्य अधिनियम की परीक्षा होगी। उन्होंने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है।