फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PCS Result : पीसीएस-2024 का परिणाम घोषित, नेहा पांचाल ने किया टॉप, अनन्या त्रिवेदी को मिला दूसरा स्थान

Mon, 30 Mar 2026 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल शीर्ष पर हैं।
Register For Event
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल शीर्ष पर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा और अभय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला। शीर्ष 10 में छह बेटियां हैं और इनमें चार यूपी के विभिन्न जिलों से हैं।

पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम चार फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसमें 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में दो अन्य अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार 26 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। इसमें 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


932 अभ्यर्थी हुए थे सफल

परीक्षा में शामिल 24 प्रकार के पदों/सेवाओं के लिए उपलब्ध 947 रिक्तियों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को आयोग ने सफल घोषित किया है। व्यवस्थाधिकारी का एक पद और व्यवस्थापक के 14 पद उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। जिनके पुनर्विज्ञापन की आयोग ने संस्तुति की है। चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, परीक्षा के आधार पर अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे ‘PROV’ अंकित हैं, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक वांछित अभिलेख अवश्य प्रस्तुत कर दें, वरना आयोग उनका चयन/अभ्यर्थन निरस्त कर देगा। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।


यूपी पीसीएस - 2024 का पूरा रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

नेहा और श्वेता नाम की तीन-तीन डिप्टी कलेक्टर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा घोषित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 के परिणामों में इस बार अद्भुत संयोग देखने को मिला है। परिणाम में नेहा और श्वेता नाम की बेटियों का दबदबा रहा। प्रदेश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा में तीन नेहा ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपना कब्जा जमाया है।

परीक्षा परिणामों में टॉपर्स की सूची में नेहा और श्वेता नाम की गूंज सुनाई दे रही है। नेहा पांचाल ने पहला स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि इस परीक्षा में अव्वल रहीं। इसी तरह नेहा सिंह ने पांचवां स्थान हासिल कर टॉप-10 में जगह बनाई। इसी क्रम में नेहा तोमर ने 11वीं रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी मुहर लगाई। इसी तरह प्रतापगढ़ की श्वेता द्विवेदी ने 29वां स्थान हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद हासिल किया है। इसी तरह श्वेता वर्मा और श्वेता गुप्ता का भी चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। आमतौर पर एक ही नाम के दो अभ्यर्थियों का चयन चर्चा में रहता है लेकिन शीर्ष पदों पर एक ही नाम की तीन महिला अभ्यर्थियों का चयन होना दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। 

डिप्टी एसपी के पदों पर हुआ इनका चयन

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें