फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पूरा नहीं किया तो नहीं मिलेगा टिकट : लाठर

विज्ञापन
क्वार्सी ​स्थित सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व एमएलसी संजय लाठर का स् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर और बीएलए नियुक्त करने के काम को विधिवत रूप से पूरा नहीं करेंगे, उन्हें आने वाले चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के क्वार्सी स्थित कार्यालय पर एसआईआर के तहत सातों विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्य की समीक्षा की।उन्होंने कहा जिन कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का कार्य पूर्ण रूप से किया होगा, वह ही टिकट के मजबूत दावेदार होंगे। संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी दावेदार को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।



पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता डॉ.बादशाह खान ने किया। मौके पर सुरेंद्र सिंह नायक, ठाकुर सोमवीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, सरदार करतार सिंह, रंजीत चौधरी, राजीव यादव, प्रशांत वाल्मीकि, संजीव यादव, मनोज चौधरी, ठाकुर श्यौराज सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें