{"_id":"6a95266a7f700de5be0653b2","slug":"construction-of-school-buildings-in-aligarh-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: स्कूलों की बदलेगी सूरत, 52 स्कूल भवन बनेंगे, तालसपुर में 15 लाख से बनेगा नया मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: स्कूलों की बदलेगी सूरत, 52 स्कूल भवन बनेंगे, तालसपुर में 15 लाख से बनेगा नया मॉडल स्कूल
Mon, 31 Aug 2026 12:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:30 PM IST
अलीगढ़ जिले में जर्जर विद्यालयों के 52 भवन चिह्नित किए गए हैं। कुछ नए स्कूल भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष विद्यालयों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत भवन में पढ़ते बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के जर्जर स्कूलों के 52 भवनों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से विभाग को 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन भवनों का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही तालसपुर कला के प्राथमिक विद्यालय का भवन 15 लाख रुपये से बनाया जाएगा। यहां पर मॉडल स्कूल बनेगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय तालसपुर कला के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव समग्र शिक्षा के वार्षिक बजट एवं कार्ययोजना में शामिल है, जिसकी स्वीकृति और 15 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां नगर निगम के इंजीनियरों के सहयोग से मॉडल स्कूल भवन बनेगा।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि जिले में जर्जर विद्यालयों के 52 भवन चिह्नित किए गए हैं। कुछ नए स्कूल भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष विद्यालयों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द कराया जाएगा, इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन