फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 14 साल का किशोर किस घर का वारिस? दो परिवारों में छिड़ी जंग, घंटों चली पंचायत; इसलिए नहीं हुआ फैसला

Wed, 01 Oct 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में अकेले घूमते हुए मिले 14 साल के किशोर पर दो परिवार ने अपना बेटा होने का दावा किया है। एक का बेटा 3 साल पहले लापता हुआ था। वहीं दूसरे का बेटा दो दिन पहले घर के बाहर से लापता हो गया था।
Register For Event
विज्ञापन
थाने पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माउद्दाैला क्षेत्र में मिले 14 साल के किशोर के मां-पिता पर मंगलवार को भी फैसला नहीं हो सका। पुलिस किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष लेकर पहुंची थी। मगर समिति की ओर से पुलिस को 3 अक्तूबर को बालक के साथ बुलाया गया है। तब दोनों पक्षों से बात कर समिति के पदाधिकारी और सदस्य निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम को चार पुलिया, एत्माउद्दाैला के पास एक किशोर घूमता हुआ एक मंदिर के पुजारी को मिला था। वह ठीक से अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। मां-पिता का नाम भी नहीं बोल पा रहा था। उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। कुछ देर बाद शंभू नगर निवासी पूजा ने बच्चे को अपना बताया। कहा था कि जुलाई 2022 में बेटा लापता हो गया था। इसका मुकदमा भी दर्ज है। विवेचना चल रही है। पुलिस ने दस्तावेज खंगाले तो बात सही निकली। उनके दावे पर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

उधर, एमएम गेट के गुड़ की मंडी निवासी व्यापारी राकेश वर्मा का बेटा तीन दिन पहले घर के बाहर से चला गया था। उनकी परिचित महिला ने बेटे को ऑटो में महिला के साथ जाते हुए देखा था। पीछा करने पर शंभू नगर में पूजा के घर पहुंचे थे। व्यापारी और उनकी पत्नी को देखकर किशोर गले लग गया था। उन्होंने भी बेटे को अपना बताया था। मामला पुलिस के पास तक पहुंचा। तीन घंटे हंगामे के बाद निर्णय लिया गया कि बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही निर्णय होगा।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने किशोर को व्यापारी के हवाले किया है। थाना एमएम गेट के प्रभारी ने बताया कि किशोर को पुलिस दोनों पक्षों के साथ बाल कल्याण समिति के कार्यालय लेकर पहुंची थी। मगर, समिति की ओर से 3 अक्तूबर की तारीख दी है। इसके बाद ही किशोर के बारे में निर्णय हो सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें