फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महताब बाग से ताज की आरती उतारने का वीडियो वायरल, एफआईआर हुई दर्ज; आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सावन के तीसरे सोमवार को महताब बाग में कथित तौर पर ताजमहल की आरती उतारने और जल चढ़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Register For Event
विज्ञापन
ताजमहल आरती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर महताब बाग में घुसकर ताजमहल की आरती उतारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियमों का उल्लंघन किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन




अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को ताज की आरती उतारने और पूजा का दावा किया था। एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक उप मंडल अंकित कुमार नामदेव ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी। कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अज्ञात लोग आरती उतारते, जल चढ़ाते और धार्मिक ध्वजा प्रदर्शित करते दिख रहे हैं। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम 1958 की धारा 30 (1), सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो कब बनाया गया? आरोपी कौन लोग हैं? इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें